२५ जुलाई को है मेरी पत्नी का जन्मदिन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
२५ जुलाई को है मेरी पत्नी का जन्मदिन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, जुलाई 23, 2009

२५ जुलाई को है मेरी पत्नी का जन्मदिन

आज २३ जुलाई २००९ है, और आज से दो दिन बाद यानि की २५ जुलाई को मेरी पत्नी का है जनम दिन, परन्तु यह नहीं बताऊंगा का कौन सा है उसका जनमदिन, इस वर्ष का उसका जनमदिन विशेष है, आसमान मैं बादल छाए हुए हैं, लगता है मेरी पत्नी के जन्मदिन से दो दिन पहले ही वर्षा ने उसके जन्मदिन की त्यारी कर ली है, यह तो नहीं मालुम २५ जुलाई को वर्षा होगी की नही, बादल के घिरने की आंख मिचोली तो चल रही है, सयोंग की बात है कल हरियाली तीज भी है, अब पहेले जैसे सावन की झड़ी तो नहीं लगती, और आसमान के शितिज मैं उगने वाला कहाँ चला गया वोह इन्द्रधनुष, और इस साल तो बहुत बार वर्षा के बारे मैं मौसम व्हिवाग भी सही जानकारी नही दे पा रहा, वर्षा की आंख मिचोली तो चलही रही है।
परन्तु इस वर्ष उसके जन्मदिन की विशेष बात है, इस साल हमारे घर मैं हमारी नातिन का आना,जिसके कारण मुझे याद आ रहा है, वोह पुराना गाना "मेरे घर आई एक नन्ही परी", और आज से तीन साल पहले आया था मेरा नाती, आज हमारी बेटी, और उसके दोनों बच्चे आज हमारे घर पर हैं, इस बार मेरा मन खुश हो कर के कह रहा है, " लगी सावन की झड़ी है, पता नहीं यह झड़ी २५ जुलाई को लगती है की नही, परन्तु नाचे मन मयूर मेरा।



Happy Birthday to you on 25th july

Make a website