बहुत दिनों से मेरा फेसबुक पर पिशिंग की समस्या आ गयी है, मुझे तो नहीं पता था,यह पिशिंग क्या होता है,फेसबुक में जब अपना यूसर आई डि और पासवर्ड डालता हूँ,तो फेसबुक की ओर से सन्देश,आता है,आपका खाता अस्थाई रूप से स्थगित कर दिया गया है,और फेसबुक यह बताता है,फिशिंग का अर्थ होता है बिलकुल फेसबुक लगने वाला साईट,फिर फेसबुक की ओर से आगे जारी करने का सन्देश आता है और दो शब्दों को वेरीफाई करने को कहता है,उसके बाद मेरेको मेरा इ मेल दिखाता है,और नीचे सीकुरेटि कोड को वेरीफाई करने को कहता है,और फेसबुक यह कहता है आपको मेल भेज दिया गया है,और मेरे मेल में फेसबुक द्वारा भेजा हुआ सेकुरिटी कोड होता है,जब में उस सेकुरिटी कोड को कोपी करके फेसबुक में उसके द्वारा पूछे हुए सेकुरिटी कोड को पेस्ट करता हूँ,तो वोह फेसबुक का पासवर्ड बदलने को कहता है,जब में फेसबुक का पासवर्ड बदलता हूँ,फिर मुझे सन्देश मिलता है,आपको मेल भेज दिया गया है,और जब में अपने खाते को खोलता हूँ,तो वहां फेसबुक द्वाराएक लिंक भेज कर सन्देश मिलता है,अपने फेसबुक पर नियंत्रण कर लें,जब में उस लिंक पर चटका लगाता हूँ,तो फेसबुक खुल जाता है,और यही सन्देश मिलता है,आपका खाता फिशिंग के कारण अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है,फेसबुक की सहायता में मुझे इस समस्या का कोई समाधान नहीं मिला,बस जैसे मैंने विवरण दिया है,यह प्रक्रिया 10-15 से दोहरा रहा हूँ,मुझे कोई मेरी इस समस्या का निदान दे सकता है कोई ?
मेरे पी.सी में एंटीवायरस भी है,पर मुझे नहीं लगता इस समस्या का निदान एंटीवायरस है,फेसबुक मेरे बहुत सारे मित्र हैं,जो भी कोई मुझे इस समस्या से बचा सकता है,उसके लिए बहुत,बहुत धन्यवाद |
धन्यवाद